राजगंज के धावाचिता ओवरब्रिज पर तीन कार व एक बाइक आपस में टकराई, 11 घायल
धनबाद, अप्रैल 28 -- राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज के धावाचिता ओवरब्रिज में सिक्स लेन पर सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन कार और एक बुलेट आपस में टकरा गए। इस घटना में लगभग 11 लोग घायल हो गए। घटना तोपचांची से धनबाद की ओर जा रही एक अल्टो कार के अनियंत्रित होने से शुरू हुई। बताया जाता है कि अल्टो (जेएच 10 बीजेड-6139) ने आगे चल रही बुलेट को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बुलेट पर सवार तीन लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद अल्टो डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई और वहां धनबाद से राजधनवार जा रही ब्रेजा (एमपी 16 सीबी-3707) को पीछे से टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- सैदपुर में स्कॉर्पियो व ऑटो की टक्कर, तीन की मौत इसी क्रम में दुर्गापुर से अयोध्या जा रही एक एक्सयूवी (डब्लू बी 39 ई-1313) भी हादसे की चपेट में आ गई। इस दुर्घटना में अल्टो सवार अजय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.