धनबाद, नवम्बर 15 -- राजगंज, प्रतिनिधि। एनएच-19 स्थित खरनी ओवरब्रिज के क्षतिग्रस्त होने के बाद शुक्रवार को भी आवागमन बाधित रहा। स्थिति यथावत बनी हुई है और वाहनों को सर्विस लेन से डायवर्ट कर चलाया जा रहा है। शुक्रवार को भी एनएचएआई के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे स्थल का निरीक्षण किया। गड्ढे के आसपास सफाई कार्य में मजदूर जुटे रहे। दिनभर एनएचएआई व अशोका बिल्डकॉन के अधिकारियों का आना-जाना लगा रहा। बता दें कि गुरुवार को कोलकाता-दिल्ली मार्ग पर स्थित इस ओवरब्रिज का एक हिस्सा अचानक ढह गया था। अंडरपास का हिस्सा भरभराकर गिरने से अफरा-तफरी मच गई थी, लेकिन नीचे मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। स्थल निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि गड्ढे के आसपास लगभग 10 मीटर क्षेत्र में पहले भी मरम्मत की गई थी, जिसके निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। आज गड्ढे का आकार और ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.