सराईकेला, जून 6 -- खरसांवा । एक ओर जहां 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत लाखों रुपये की लागत से राजखरसावां रेलवे स्टेशन को आधुनिक रूप दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर बुनियादी सुविधाओं के अभाव में यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। कोरोना काल के बाद से अब तक राजखरसावां स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों का ठहराव बहाल नहीं किया गया है, जिसे लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है। ट्रेनों के ठहराव को लेकर असमंजस

स्थानीय लोगों की चिंताएं स्थानीय लोगों का कहना है कि कोरोना महामारी से पहले राजखरसावां रेलवे स्टेशन पर 18029 तथा 18030 शालीमार-कुर्ला-हावड़ा एक्सप्रेस का ठहराव नियमित रूप से था। लेकिन कोरोना काल में एहतियातन इस ट्रेन का ठहराव यहां से हटा दिया गया था। महामारी का प्रकोप समाप्त हुए काफी समय बीत चुका है, लेकिन अब तक इस ट्रेन का ठहराव यहां ...