नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- नई दिल्ली। चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा पूरे साल के बजट लक्ष्य का 42.1 प्रतिशत रहा। महालेखा नियंत्रक (सीजीए) के आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर 2026 के अंत तक राजकोषीय घाटा (व्यय एवं राजस्व के बीच का अंतर) 7,14,413 करोड़ रुपये रहा। पिछले वर्ष की समान अवधि में राजकोषीय घाटा 2025-26 के बजट अनुमान (बीई) का 36.5 प्रतिशत था। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राजकोषीय घाटे का लक्ष्य सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 4.3 प्रतिशत यानी 16.96 लाख करोड़ रुपये रखा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...