राजकोट में सांप के डसने से किरठल के युवक की मौत
बागपत, अगस्त 6 -- बड़ौत। रोजगार की तलाश में गुजरात गए थाना क्षेत्र के किरठल गांव के युवक की राजकोट में सांप के डसने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए गुजरात रवाना हो गए हैं। शव के गुरुवार दोपहर तक गांव पहुंचने की संभावना है। किरठल निवासी हैदर अली गुजरात के राजकोट में बेलदारी का कार्य करता था। मंगलवार रात वह अपने साथियों के साथ कमरे में सो रहा था। देर रात कमरे में घुसे जहरीले सांप ने उसके पैर में डस लिया। दर्द महसूस होने पर उसने पास में सो रहे साथी को जगाकर घटना की जानकारी दी। साथी तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई फुरकान ने बताया कि हैदर अली करीब दो माह पहले परिवार के भरण-पोषण के लिए गुजरात गया था। मंगलवार रात करीब नौ बजे उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.