राजकोट, जनवरी 14 -- गुजरात के राजकोट जिले में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां लिव-इन में रह रहे एक शख्स ने अपनी महिला पार्टनर की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद तुरंत ऐक्शन लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामला राजकोट के जेतपुर का है। यहां जेतपुर-राबारिका रोड पर स्थित एक साड़ी फैक्ट्री के पास महिला का शव मिला था। मृतका की पहचान अनीता राठौड़ के रूप में हुई थी। मृतका की पहचान के बाद उनके भाई जयेश राठौड़ ने अनीता के लिवइन पार्टनर गजोधर सिंह उर्फ मामू के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गजोधर पर आरोप है कि उसने घरेलू विवाद में अनीता की गला घोंटकर हत्या कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...