राजकोट-बरौनी-राजकोट के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
आगरा, नवम्बर 14 -- दीपावली के बाद वापसी के लिए रेलवे ने 09569/09570 राजकोट-बरौनी-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन राजकोट से 19, 26 नवंबर को प्रत्येक गुरुवार व बरौनी से शनिवार को 14, 21, 28 नवंबर को चलेगी। ट्रेन राजकोट से गुरुवार को शाम 5 बजे चलकर अगले दिन सुबह 11.40 बजे ईदगाह जं. और शनिवार को सुबह 9.15 बजे बरौनी जं. पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन बरौनी जं. से शनिवार रात 10 बजे चलकर अगले दिन शाम 4.50 बजे ईदगाह जं. व सोमवार को दोपहर 2.30 बजे राजकोट पहुंचेगी। ट्रेन में एक एसी सेकेंड, 3 एसी थर्ड, 12 स्लीपर, 4 जनरल कोच लगे होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.