दरभंगा, फरवरी 20 -- दरभंगा। शहर के राजकृष्णा मोटर्स नेक्सा शोरूम में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की पहली इलेक्ट्रिक व्हीकल 'ई विटारा' का भव्य लॉन्च किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल मैनेजर श्री विजय कुमार तथा 'रक्तदान महादान' के संस्थापक गणेश कुमार महथा ने किया। नेक्सा शोरूम के जनरल मैनेजर रामनाथ महासेठ ने बताया कि ई विटारा तीन वेरिएंट-डेल्टा, जीटा और अल्फा-में उपलब्ध है। टॉप मॉडल अल्फा 61 किलोवाट बैटरी के साथ 543 किलोमीटर की रेंज और 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग प्रदान करता है। ग्राहकों को चार्जिंग मैनेजर और स्पेशल एग्जीक्यूटिव की विशेष सेवा भी दी जाएगी। टीम लीडर सुमीत कुमार और आनंद कुमार ने बताया कि लॉन्च के मौके पर 5 गाड़ियों की बुकिंग हुई। कार्यक्रम में एरीना शोरूम के जीएम श्री चंदन कुमार सहित नितिन कुमार ,दिवाकर सि...