बिजनौर, मई 16 -- चांदपुर। चांदपुर में जाट जागरण समिति ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंपकर राजकुमार भाटी द्वारा महिलाओं और विभिन्न बिरादरियों के खिलाफ दिए गए कथित अश्लील व अमर्यादित बयानों पर कड़ी नाराजगी जताई। शनिवार को जाट जागरण समिति द्वारा चांदपुर सीओ देश दीपक सिंह को ज्ञापन सौंपकर सरकार से कठोर कार्रवाई की मांग की गई। जाट जागरण समिति के अध्यक्ष डॉ. विकास तोमर ने बताया कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए राजकुमार भाटी लगातार महिलाओं के विषय में भ्रामक टिप्पणियां कर रहा है। इस मौके पर अध्यक्ष डॉ. विकास तोमर, संरक्षक डॉ. नरेंद्र तोमर, डॉ. महेंद्र मलिक, संयोजक डॉ. संदीप चौधरी, डॉ. कपिल कुमार, डॉ. सुयश चौधरी, विकल्प तोमर, एडवोकेट बादल तोमर आदि रहे। यह भी पढ़ें- ब्राह्मणों ने सपा नेता राजकुमार भाटी का पुतला फूंका यह भी पढ़ें- विप्रों...