औरंगाबाद, मार्च 19 -- दाउदनगर प्रखंड के राजकुमार बीघा में 24 घंटे का अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन अरविंद यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।कीर्तन के दौरान पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा। भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों से वातावरण गूंजता रहा, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...