गाजीपुर, मार्च 24 -- खानपुर। क्षेत्र के लिए मंगलवार का दिन गौरव से भरा रहा, जब भारतीय हॉकी टीम के ओलंपियन राजकुमार पाल को डिप्टी एसपी पद का नियुक्ति पत्र मिला। वहीं उत्तम सिंह को उनकी उत्कृष्ट खेल उपलब्धियों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित किया। इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। राजकुमार पाल ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। उनकी इस सफलता पर सरकार ने उन्हें सम्मानित करते हुए पुलिस विभाग में डिप्टी एसपी पद प्रदान किया। वहीं उत्तम सिंह ने अपनी मेहनत और निरंतर प्रदर्शन से भारतीय हॉकी में खास पहचान बनाई है। वे 2024 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे, जबकि 2022 एशिया कप में कांस्य पदक जीतने में भी उनका अहम योगदान रहा। दोनों ख...