आगरा, अप्रैल 11 -- फतेहपुर सीकरी के सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने शनिवार को लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुलाकात की। उन्होंने सीएम को बाबा नीम करौरी की 'अलौकिक यथार्थ' पुस्तक भेंट की। इस दौरान उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र फतेहपुर सीकरी के समग्र विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे। सांसद चाहर ने आगरा में बैराज निर्माण की आवश्यकता के लिए मुख्यमंत्री से कहा। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के लिए डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार कराई जा रही है। इसके साथ ही सांसद चाहर ने बताया यूपीएसआईडीसी द्वारा 2007-08 में अधिग्रहित 111 हेक्टेयर भूमि (लेदर पार्क) के वर्षों से निष्क्रिय पड़ी है। आज तक लैदर पार्क की शुरुआत नहीं हो सकी आईटी पार्क के लिए सबसे उपयुक्त ज़मीन है। बड़ी कंपनियों को बाह क्षे...