गोरखपुर, मार्च 20 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। राजकुमार चौहान हत्याकांड में पुलिस की जांच अब तक मुख्य रूप से दो आरोपियों के इर्द-गिर्द ही सिमटी हुई है, लेकिन साजिश और साक्ष्य छिपाने के मामले में तीन अन्य लोगों की भूमिका भी संदिग्ध है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इन लोगों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है। इनमें से दो पुलिस की हिरासत में हैं। असलहा छिपाने वाले की पहचान हो गई है, पर वह फरार है।पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए एक युवक ने राज चौहान का खून से सना कपड़ा जलाया था। सीसीटीवी फुटेज में वह काले रंग के कपड़े में दिख रहा है। वहीं, हत्या भले ही चाकू से गोद कर की गई, लेकिन शुरुआत गोली चलाने से हुई थी। बदमाशों की ओर से फायरिंग के बाद राजकुमार गांव की तरफ भागे थे, उसके बाद दौड़ाकर चाकू घोंपा गया। ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.