सुल्तानपुर, मई 16 -- गोसाईगंज, संवाददाता। तीन किशोरों की जान बचाने वाले अर्जुनपुर गांव के 13 वर्षीय बहादुर छात्र राजकुमार का शनिवार को जयसिंहपुर प्रमुख राहुल चंद्रशेखर शुक्ल ने क्षेत्र के एक प्राइवेट विद्यालय में कक्षा नौ में एडमिशन कराया। साहसिक कार्य के लिए प्रमुख ने बहादुर छात्र के पढ़ाई का खर्चा उठाने का वादा किया था। पांच मई को गोसाईगंज थाने के अर्जुनपुर गांव से होकर बहने वाली गोमती नदी में नहाते समय चार लोग गहरे पानी में चले गए थे। हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि गांव के राजकुमार ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए तीन किशोरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। यह भी पढ़ें- गंगा में डूबने से किशोर की मौत, तीन अन्य बच्चों की बची जान राजकुमार की वीरता को देखते हुए जयसिंहपुर प्रमुख राहुल शुक्ला ने उसकी पढ़ाई का खर्चा उठाने का वादा क...