गोड्डा, जून 22 -- राजकीय होम्योपैथी चिकित्सा महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस गोड्डा संवाद सूत्र। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजकीय होम्योपैथी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल पारसपानी गोड्डा में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक पासवान एवं संस्थान के सभी शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान परिसर में योग को लेकर विशेष उत्साह और जागरूकता देखने को मिली। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने स्वस्थ शरीर और शांत मन के लिए योग के महत्व को समझा। यह ...