कन्नौज, मार्च 14 -- कन्नौज। जिले में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में शासन ने राजकीय हाई स्कूल मित्रसेनपुर के उच्चीकरण के लिए 2.88 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इस धनराशि से विद्यालय के भवन, कक्षाओं और अन्य शैक्षिक सुविधाओं का विकास कराया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण मिल सकेगा। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि विद्यालय के उच्चीकरण से क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध होगी और उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके। जिला विद्यालय निरीक्षक पप्पू सरोज ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार विद्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.