कौशाम्बी, मई 19 -- कोखराज थाना क्षेत्र के कशिया गांव में राजकीय हाईस्कूल खुला हुआ है। 16 मई की सुबह चौकीदार चमन कुमार स्कूल पहुंचा तो देखा कि चोर इनवर्टर, बैटरी और प्रिंटर समेत अन्य सामान ताला तोड़कर चुरा ले गए थे। उस दिन प्रधानाचार्य सारिका देवी प्रशिक्षण में गई थीं। सोमवार को उन्होंने तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...