बाराबंकी, जनवरी 29 -- बाराबंकी। विकास खण्ड बंकी अन्तर्गत राजकीय हाई स्कूल भनौली में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि रंगकर्मी प्रदीप सारंग, डा. मंजू श्रीवास्तव प्रधानाचार्या राजकीय हाई स्कूल बड़ेल, सदानंद वर्मा द्वारा फीता, सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप जलाकर वार्षिकोत्सव का शुभारम्भ किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राधेश्याम प्रधानाचार्य पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज नगर व विशिष्ट अतिथि नंदिता सिंह ने पुरस्कार वितरित किये। सरोज सिंह प्रधानाचार्या, राजकीय हाई स्कूल भनौली द्वारा अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। विद्यार्थियों द्वारा पूर्ण उत्साह के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। वर्ष पर्यंत उत्कृष्ट प्रस्तुतियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विद्यालय की सहायक अध्यापिका वर्षा जैन,...