बरेली, जुलाई 12 -- ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। राजकीय हाईस्कूल तालगौटिया क्यारा के प्रांगण में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का अत्यंत गरिमामयी एवं भव्य आयोजन किया गया। इस पुनीत महाअभियान के अंतर्गत संपूर्ण विद्यालय परिवार ने एक स्वर में प्रकृति संरक्षण एवं धरा को हरित आवरण से आच्छादित करने का महासंकल्प लिया। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित विद्यालय के प्रधानाचार्य (राज्य अध्यापक पुरस्कार से विभूषित) डॉ. सुभाष चंद्र मौर्या ने मां भारती व प्रकृति पूजन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- भौतिक विकास की रफ्तार के साथ यूपी में वनाच्छादन का भी विस्तार : सीएम योगीकार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों को अपनी ओजस्वी वाणी में संबोधित करते हुए उन्होंने मानव जीवन में वृक्षों के अपरिहार्य एवं दैवीय महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य डॉ. सुभाष ...