बाराबंकी, दिसम्बर 22 -- निन्दूरा। वकास खण्ड निन्दूरा क्षेत्र के राजकीय हाईस्कूल काजी बेहटा में सोमवार को करियर मेला एवं करियर गाइडेंस कार्यक्रम के साथ वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को करियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करना रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत रहीं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का समय प्रतिस्पर्धा का है, ऐसे में सही मार्गदर्शन से ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। करियर मेले जैसे आयोजन बच्चों को नई उड़ान देने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य राम कुमार गिरी उपस्थित रहे। उन्होंने शिक्षा के साथ कौशल विकास पर भी जोर दिया। विद्यालय की प्रधानाच...