काशीपुर, फरवरी 27 -- बाजपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विद्यार्थियों की घटती उपस्थिति को लेकर कॉलेज प्रशासन ने गहरी चिंता व्यक्त की है। महाविद्यालय प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थी केवल प्रवेश, परीक्षा, छात्रसंघ चुनाव या छात्रवृत्ति जैसे कार्यों के लिए ही कॉलेज पहुंच रहे हैं, जबकि नियमित कक्षाओं से उनकी दूरी बढ़ती जा रही है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विशेष कुमार सिंह ने सूचना जारी कर कहा कि शिक्षा का उद्देश्य मात्र परीक्षा पास करना या डिग्री हासिल करना नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थी के व्यक्तित्व निर्माण, ज्ञानार्जन और भविष्य की आधारशिला है। कक्षाओं में उपस्थिति कम होने से न केवल शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हो रहा है, बल्कि विद्यार्थियों के बौद्धिक और नैतिक विकास पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। महाविद्यालय ने अभिभावकों से अ...