राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाजपुर में यूथ फेस्ट अभिव्यक्त कार्यक्रम की धूम
काशीपुर, अप्रैल 2 -- बाजपुर, संवाददाता। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को पहली बार यूथ फेस्ट अभिव्यक्ति कार्यक्रम हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रोफेसर बीके सिंह ने किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पाककला, हस्तकला, सृजनात्मक कला और पारंपरिक वेशभूषा के माध्यम से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। फेस्ट में छात्राओं ने देश की विभिन्न संस्कृतियों को जीवंत कर दिया। अंजलि, सरिता, चांदनी और खुशी ने बुक्सा जनजाति के पारंपरिक आभूषणों और परिधानों का प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा। वहीं, सुखप्रीत और निर्मल कौर ने पंजाबी वेशभूषा के साथ कड़ा, पंखा, परांदा और इकतारा प्रदर्शित किया। लता जोशी ने कुमाउनी और वंदना ने पूर्वांचल की संस्कृति की झलक पेश की। क्षेत्रवासियों और विद्यार्थियों ने स्टालों से जमकर खरीदारी की। यहां आयोजन समिति की संयोजक डॉ. ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.