एटा, अप्रैल 10 -- शुक्रवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जलेसर में एमए संस्कृत, अंग्रेजी, हिंदी, एमएससी रसायन विज्ञान, एम कॉम संबद्धता को राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से गठित टीम ने निरीक्षण किया। महाविद्यालय में निरीक्षण को पहुंची टीम में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी अलीगढ़ संजीव कुमार वार्ष्णेय, टीकाराम महाविद्यालय अलीगढ़ प्रोफेसर प्राचार्य लकी गुप्ता, धर्म समाज कॉलेज अलीगढ़ प्रोफेसर सुभाष चौधरी, राजकीय महाविद्यालय कुरसंडा हाथरस की प्राचार्या प्रोफेसर मृदुल सिंह,श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय अलीगढ़ के प्राचार्य प्रोफेसर कज कुमार शर्मा ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जलेसर प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. आरके गोस्वामी के साथ महाविद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में टीम ने स्मार्ट क्लास, व्याख्यान कक्ष, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय देख...