राजकीय स्तर पर मनेगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस
हल्द्वानी, अगस्त 16 -- भूपेश कन्नौजिया हल्द्वानी। उत्तराखंड में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन राजकीय स्तर पर किया जाएगा। एक अक्तूबर को प्रदेश के सभी जनपदों में कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए निदेशक समाज कल्याण संजय कुमार ने सभी जिला समाज कल्याण अधिकारियों को पत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं।वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति के अध्यक्ष भुवन भाष्कर पांडे, उपाध्यक्ष रमेश चंद्र पांडे, महासचिव डीके पांडे और संयोजक ललित मोहन लोहनी ने समाज कल्याण निदेशालय में निदेशक संजय कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था। प्रदेशभर में वृद्धजन दिवस राजकीय स्तर पर मनाने की मांग रखी थी। अब निदेशक ने पत्र जारी करने के निर्देश दिए। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि एक अक्तूबर को देहरादून में होने वाले राज्य स्तरीय आयोजन में केंद्रीय समाज कल्याण मंत्री भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.