देहरादून, जुलाई 25 -- हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य आंदोलन की वरिष्ठ आंदोलनकारी शांति मनोड़ी का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से राज्य आंदोलनकारियों और सामाजिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई। हरिपुर स्थित उनके आवास से निकली अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में राज्य आंदोलनकारी और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र मुकेश मनोड़ी ने उन्हें मुखाग्नि दी। उत्तराखंड सरकार की ओर से अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शनिवार को हिमालयन कॉलोनी, हरिपुर स्थित उनके निवास से अंतिम यात्रा निकाली गई, जो खड़खड़ी श्मशान घाट पहुंची। यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान राज्य आंदोलनकारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर...