गाजीपुर, अप्रैल 26 -- गाजीपुर। जिले के बिरनो थाना के गन्नापुर निवासी लोकतंत्र सेनानी 77 वर्षीय बृजभूषण पांडेय का रविवार को गाजीपुर श्मशानघाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बृजभूषण पांडेय का शनिवार की शाम को हृदयगति रुकने से निधन हो गया था। बृजभूषण पांडेय 1975 में आपातकाल के दौरान छह महीने तक जेल में रहकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्षरत रहे। 1985 में गाजीपुर सदर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी रहे। उन्होंने रामजन्म भूमि आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका में एक जत्थे का नेतृत्व करते हुए पैदल अयोध्या पहुंच कर सरकार को चुनौती दी थी। बृजभूषण पांडेय की पत्नी कमला देवी का चार वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। इन्होंने अपने पीछे दो पुत्र अरविंद पांडेय व सुनील पांडेय के आलावा दो पुत्रियां भी है। निधन पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.