औरंगाबाद, फरवरी 20 -- गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय रामविलाश शर्मा की जयंती 22 फरवरी को राजकीय सम्मान के साथ मनाई जाएगी। कार्यक्रम को लेकर परिसर में पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। बीडीओ राजेश कुमार दिनकर ने बताया कि यह समारोह जिला प्रशासन की ओर से आयोजित किया जा रहा है। इसमें जिला स्तर के वरीय अधिकारी, पूर्व विधायक, कई जनप्रतिनिधि तथा प्रबुद्धजन शामिल होंगे। समारोह की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर जारी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.