आरा, अप्रैल 8 -- -स्कूली बच्चों की प्रभातफेरी से होगा आगाज, दो दिन तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे -जगदीशपुर के किला मैदान और आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आयोजित होगा कार्यक्रम -विजयोत्सव के आयोजन की सफलता के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने बैठक की आरा, हमारे संवाददाता। वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह आगामी 23-24 अप्रैल को दो दिनों तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच राजकीय समारोह के रूप में आयोजित होगा। स्कूली बच्चों की प्रभातफेरी से कार्यक्रम का आगाज होगा। बाबू वीर कुंवर सिंह की जन्म स्थली एवं कर्म स्थली जगदीशपुर के किला मैदान और आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित होगा। आयोजन की सफलता के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम तनय सुल्तानिया की ओर से बुधवार को बैठक की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि इस साल यह ...