प्रयागराज, अप्रैल 11 -- राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने शनिवार को प्रयागराज आगमन के दौरान राजकीय बालगृह खुल्दाबाद का निरीक्षण किया। यहां आवासित बच्चों से संवाद किया। संप्रेक्षण गृह की स्मार्ट क्लास में उन्होंने कंप्यूटर के बारे में जानकारी ली तो बताया गया कि आठ कंप्यूटर लगाए जा रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि यहां पर छात्र अधिक हैं, ऐसे में 20 कंप्यूटर लगाए जाएं। लाइब्रेरी में पुस्तकों की संख्या को बढ़ाया जाए। जिससे पठन पाठन का माहौल बना रहे। राजकीय बालगृह (बालिका) की बालिकाओं की ओर से बनाए गए टीचिंग लर्निंग मैटेरियल देखे। आर्ट एंड क्राफ्ट मैटेरियल, टाइप आफ हाउसेस, एआई हेल्थ केयर मॉडल का अवलोकन किया। स्वास्थ्य, सिलाई कढ़ाई आदि के बारे में जानकारी ली। कॉमन हॉल में पॉक्सो पीड़ितों से संवाद किया व उनके शिक्षा, स्वास्थ्य एवं संस्था में प्राप्त हो रहे प...