बस्ती, जनवरी 2 -- बस्ती, निज संवाददाता। उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी बस्ती मंडल प्रभात रंजन ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) बस्ती का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय सहायक अधीक्षक अविनाश पटेल, प्रशिक्षित नर्स अमरेन्द्र, केयर टेकर अरविन्द राय, कर्मी अरुण प्रकाश, विकास श्रीवास्तव, रसोइया विकास कुमार, सफाई कर्मी राजकुमार व मुख्य गेट पर दो होमगार्ड मौजूद रहे। संप्रेक्षण गृह में बस्ती के 14, सिद्धार्थनगर के 24, संतकबीरनगर के 20, गोण्डा का एक कुल 59 अपचारी किशोर निरुद्ध हैं। यह संख्या निर्धारित क्षमता से दोगुनी है। निरीक्षण के दौरान पता चला कि सभी किशोरों का प्रत्येक सप्ताह स्वास्थ्य परीक्षण अशंकालिक चिकित्सक डॉ. जयप्रकाश चौधरी करते हैं। संस्था की सुरक्षा में कुल 15 होमगार्ड तैनात हैं, जो रोस्टर के अनुसार तीन शिफ्ट में ड्यूटी करते हैं। संस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.