बस्ती, मई 2 -- बस्ती। जिले में स्थित राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) में रसोई गैस की समस्या से भोजन व नास्ता नहीं बन पा रही है। राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में रसोई गैस की किल्लत को लेकर जिलापूर्ति अधिकारी विमल कुमार ने इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के बिक्रय प्रबंधक को पत्र भेज कर प्रतिदिन की दर से एक रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इस संबंध में राजकीय संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक अविनाश पटेल ने पत्र लिखकर गैस सिलेंडर की समस्या से अवगत कराया था। डीएम ने भी बावत डीएसओ को कार्रवाई के लिए कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...