मुजफ्फर नगर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरनगर। अपर जज एफटीसी द्वितीय कमलापति प्रजापति, अपर जज श्रीमती दिव्या भार्गव, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती अंनिका चौधरी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डा. सत्येंद्र चौधरी द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर संस्था का निरीक्षण किया गया। संस्था में निरुद्ध किशोर की पत्रावली एवं कार्यालय पत्रावली का अवलोकन किया गया। संस्था निरुद्ध किशोरों से एक-एक कर संस्था में रहन-सहन, शिक्षा व्यवस्था और उनकी किस विषय में रुचि है के विषय में जानकारी ली गई। एक किशोर द्वारा खुद के द्वारा बनाई चित्रकला पेंटिंग दिखाई गई। निरीक्षण के समय संस्था प्रभारी मोहित कुमार, कंप्यूटर अध्यापक विक्रांत वर्मा, सहायक अध्यापक राकेश कुमार, परामर्शदाता श्रीमती बिलकिस , नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.