देवघर, अगस्त 29 -- देवघर कार्यालय संवाददाता राजकीय श्रावणी मेला, 2026 का समापन श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को हो गया। मासव्यापी मेले के 30वें दिन बाबा वैद्यनाथ मंदिर में कांवरियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कांवरियों और शिवभक्तों की सुगम जलाभिषेक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। बाबा मंदिर के कपाट खुलने के उपरांत अहले सुबह 4:28 बजे से प्रांगण में विधिवत जलार्पण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। तड़के सुबह से ही केसरिया रंग में रंगे कांवरियों व श्रद्धालुओं की लंबी कतारें बाबाधाम रूट लाइन में देखी गईं। सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर शांतिपूर्ण तरीके से बाबा वैद्यनाथ पर जलार्पण किया। यह भी पढ़ें- आम्रेश्वर धाम श्रावणी मेला 2026 का भव्य समापन, उमड़ा आस्था का सै...