दुमका, अगस्त 2 -- मासव्यापी राजकीय श्रावणी मेला के तीसरे दिन शनिवार को बाबा बासुकीनाथ धाम में 50000 श्रद्धालुओं ने नागेश ज्योतिर्लिंग पर पवित्र जलाभिषेक कर स्पर्श पूजन किया। भोलेनाथ के दिवाकालीन विश्राम पूजा होने तक शाम के 5 बजे पर्यंत कुल 49,785 श्रद्धालुओं ने जलार्पण कर लिया था। मंदिर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को 2200 कांवरिया श्रद्धालुओं ने 500 रुपये की दर से मंदिर कार्यालय से शीघ्र दर्शनम का कूपन लेकर शीघ्र दर्शनम किया। वहीं श्रावणी मेला के तीसरे दिन शिव गंगा और मंदिर के कीर्तन शाला में अवस्थित जलार्पण काउंटर से अच्छी संख्या में कांवरियों ने जलार्पण किया। यह भी पढ़ें- बांका: श्रावणी मेला के तीसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाबराजकीय श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बासुकीनाथ मंदिर में संध्या 5 बजे बाबा फौजदारीनाथ...