देवघर, जुलाई 14 -- देवघर। राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के दौरान संपूर्ण मेला क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क के सुदृढ़ीकरण और बेहतर नेटवर्क मुहैया कराने के उद्देश्य से सोमवार को समाहरणालय कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने की। यह भी पढ़ें- संवेदनशील स्थलों पर सादे लिबास में पुलिस तैनात रहे : तदाशा मिश्रबैठक के दौरान की चर्चा बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि श्रावणी मेले में देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु देवघर पहुंचते हैं। ऐसे में मेला क्षेत्र में सुगम संचार व्यवस्था और निर्बाध इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में एक है। उन्होंने सभी सरकारी और निजी टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं को निर्देश दिया कि मेले की शुरुआत से पहले बुनियादी ढां...