हल्द्वानी, अप्रैल 16 -- हल्द्वानी, संवाददाता। शिक्षकों की नैनीताल जिले में राजकीय शिक्षकों के वेतन, पदोन्नति और अन्य सेवा संबंधी लंबित पड़े मामलों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस पर राजकीय शिक्षक संघ ने कड़ा रुख अपनाते हुए विभाग को 20 अप्रैल तक सभी प्रकरणों के निस्तारण की चेतावनी दी है। संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार खाती और जिला मंत्री गिरीश चंद्र जोशी ने बताया कि जिले में शिक्षकों के कई मामले करीब नौ माह से लंबित हैं। इनमें वेतन, चयन, पदोन्नति से जुड़े मामले, सेवा संबंधी अभिलेखों का निस्तारण और अवकाश स्वीकृति जैसे मुद्दे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराने के बावजूद विभागीय स्तर पर कार्रवाई नहीं हो रही है। यह भी पढ़ें- एकल शिक्षकों के भरोसे जूनियर स्कूल, आंदोलन की राह पर शिक्षक संघ संघ ने यह भी बताया...