रुद्रपुर, दिसम्बर 11 -- सितारगंज, संवाददाता। राजकीय शिक्षक संघ के द्विवार्षिक चुनाव में हरिशंकर अध्यक्ष व दिवाकर मंत्री चुने गए। गुरुवार को जीआईसी में ब्लॉक अधिवेशन एवं शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी हुई। इस दौरान सितारगंज ब्लॉक की नई कार्यकारिणी गठन के लिए चुनाव हुआ। सर्वसम्मति से हरिशंकर याज्ञिक अध्यक्ष, दिवाकर हालदार मंत्री, बंशीधर व रेखा पाराशर उपाध्यक्ष, मनोज राजपूत संयुक्त मंत्री और उमेश पांडे आय-व्यय निरीक्षक चुने गए। चुनाव पर्यवेक्षक जानकी, महेंद्र पटवाल और विकास पांडे की देख-रेख में चुनावी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। संयोजक एवं चुनाव अधिकारी शरद पंत ने बताया नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। यहां प्रांतीय ऑडिटर राजेंद्र सिंह बर्गली, जगदीश विमल, नवीन पांडे, इस्तफाक अंसारी, दीपू जोशी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की...