पिथौरागढ़, जुलाई 14 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर जिले में गतिविधियां तेज हो गई हैं। संभावित प्रत्याशियों ने शिक्षकों से संपर्क कर समर्थन जुटाना शुरू कर दिया है। वहीं संगठन के भीतर बैठकों और रणनीति बनाने का दौर भी जारी है। राजकीय शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष जीवन चंद्र जोशी ने बताया कि 17 जुलाई को केएनयू जीआईसी में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी और प्रांतीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। गोष्ठी में शिक्षण पद्धतियों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रयोग की संभावनाओं और चुनौतियों, मानसिक स्वास्थ्य, डिजिटल तनाव तथा पारंपरिक शिक्षण पद्धतियों में बदलाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन होगा। मूनाकोट ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि 18 जुलाई को प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव कराए जाएंगे। इसमें संघ के 1 हज...