राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे मो. इमाम
बक्सर, सितम्बर 2 -- युवा के लिए --- बक्सर, हमारे संवाददाता। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंति पर शिक्षा विभाग राजकीय शिक्षक पुरस्कार वितरित करेगा। इसके लिए पूरे सूबे में 38 शिक्षकों को चयनित किया गया। इसमें जिले से डुमरांव प्रखंड स्थित नथूनी अहिर के डेरा के प्रधानाध्यापक मो. इमाम अली अंसारी को दिया जाएगा। यह पुरस्कार कृष्ण मेमोरियल हॉल में दिया जाएगा। इसके लिए प्राथमिक शिक्षा के निदेशक कुमार निशांत विवेक ने पत्र जारी किया है। बता दें कि मो. इमाम अली अंसारी डुमरांव प्रखंड क्षेत्र के पिछड़े इलाके में बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए कई सार्थक प्रयास किये है। खेल-खेल में बच्चों को शिक्षा देने की नई सोच के कारण दूसरे विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी इनके यहां आते है। यह भी पढ़ें- राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए डॉ. प्रभा कुमारी चयनित, शिक्षक दिवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.