प्रयागराज, जून 11 -- प्रयागराज। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने गुरुवार को शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) प्रताप सिंह बघेल से मुलाकात कर उनसे पदोन्नति, वरिष्ठता, चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान, अवशेष देयों के भुगतान, अर्जित अवकाश तथा शिक्षकों से गैर-शैक्षणिक कार्य न कराने समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। संघ ने खंड शिक्षा अधिकारी संवर्ग के पदों की गणना में हुई कथित अनियमितताओं पर भी पुनर्विचार की मांग की। शिक्षा निदेशक ने समस्याओं के शीघ्र समाधान और पूर्व में जारी आदेशों के अनुपालन के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...