प्रयागराज, मार्च 28 -- प्रयागराज। राजकीय माध्यमिक विद्यालय (बालक/बालिका) के तहत संचालित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के चिकित्सा व्यय मद के लिए 1.50 करोड़ रुपये का धनावंटन किया गया है। शिक्षा निदेशालय में वित्त नियंत्रक (माध्यमिक) मदन लाल ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों के वित्त एवं लेखाधिकारी को 27 मार्च को पत्र भेजा है कि आवंटित धनराशि से किसी प्रकार के अनियमित भुगतान, शासकीय धन का गबन, अपव्यय, वित्तीय अनियमितता और ऑडिट आपत्ति आदि के लिए पूरीजिम्मेदारी जिला विद्यालय निरीक्षक/वित्त एवं लेखाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) की होगी। आवंटित धनराशि का उपभोग वर्तमान वित्तीय वर्ष में ही किया जाएगा। वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर यदि कोई धनराशि शेष रहती है तो उऐ 31 मार्च से पहले नियमानुसार अनिवार्य रुप से सरेंडर कर द...