कानपुर, फरवरी 5 -- कानपुर। राजकीय हाई स्कूल बैकुंठपुर में वार्षिक पत्रिका ''उड़ान'' का विमोचन मुख्य अतिथि राजकीय इंटर कॉलेज भौती के प्रधानाचार्य हेमंत कुमार ने किया। यह पत्रिका विद्यालय की छात्राएं स्वयं संपादित व प्रकाशित करती हैं। प्रधानाचार्या किरन प्रजापति ने बताया कि यह पत्रिका छात्राओं के सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति का बड़ा साधन है। इस अवसर पर प्रीति यादव, साक्षी मल्होत्रा, माधुरी राय, राधा द्विवेदी, अंजू गुप्ता, साधना कटियार और जय सोनकर आदि मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...