बागपत, मई 31 -- बागपत। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में ओएमआर आधारित यूनिट टेस्ट आकलन कार्यक्रम होगा। इसके लिए शिक्षकों की ड्यूटी निर्धारित की गई। इस आकलन कार्यक्रम के अंतर्गत विषयवार प्रश्नपत्रों के पुनरीक्षण एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए विषय विशेषज्ञ अध्यापकों की समिति गठित की जाएगी। हाईस्कूल स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, इंटरमीडिएट स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र, राजनीति विज्ञान, वाणिज्य, लेखाशास्त्र, व्यवसाय अध्ययन विषय पर शिक्षकों को जिम्मेदारी दी जाएगी। दो-दो अध्यापकों को नामित किया जाएगा। ऐसे अध्यापकों को नियुक्त किया जाएगा जिन्हें उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का कम से कम पांच वर्ष का अनुभव हो। डीआईओएस राघवें...