रामपुर, अगस्त 23 -- ​रामपुर में भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में शनिवार को राजकीय रजा इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक मुरादाबाद शिवलाल एवं जिला विद्यालय निरीक्षक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक शिवलाल ने कार्यशाला में बोलते हुए कहा कि स्काउटिंग-गाइडिंग से छात्रों में नेतृत्व, देशभक्ति और समाजसेवा की भावना जागृत होती है। कार्यशाला में जिला सचिव ओम प्रकाश सैनी ने छात्र संख्या के आधार पर नवीन पंजीकरण, नवीनीकरण व कोटामनी जमा करने तथा बेसिक कोर्स हेतु प्रधानाचार्यों से नाम भेजने पर बल दिया। सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त बृजेश कुमार ने स्लोगन प्रतियोगिता, छात्रवृत्ति योजना व प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। डीआईओएस अंजल...