राजकीय मेडिकल कॉलेज में 80 पदों के लिए हुए साक्षात्कार
रुद्रपुर, जून 11 -- रुद्रपुर, संवाददाता। पंडित राम सुमेर शुक्ला राजकीय मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, प्रोफेसर और मेडिकल ऑफिसर के कुल 80 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार आयोजित किए गए। विभिन्न विभागों में शिक्षकों की नियुक्ति के उद्देश्य से आयोजित इस चयन प्रक्रिया में 15 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। साक्षात्कार से पहले सभी अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद पात्र अभ्यर्थियों को विशेषज्ञ पैनल के समक्ष साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, विषय विशेषज्ञता, अध्यापन अनुभव और कार्यक्षमता का आकलन किया गया। यह भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज में संकाय पदों पर हुए साक्षात्कार विशेषज्ञों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.