बदायूं, फरवरी 10 -- बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। कॉलेज परिसर में अब 100 बेड का बालक एवं 100 बेड का बालिका छात्रावास तैयार किया जाएगा। इस निर्माण कार्य की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड को सौंपी गई है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराना है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, यह पहल चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को मजबूत करने की सरकारी प्रतिबद्धता का हिस्सा है। यूपीआरएनएसएस द्वारा निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों और उच्च गुणवत्ता के साथ समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा। इस निर्णय से संस्थान के विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी की ...