आजमगढ़, अक्टूबर 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. बीडी सिंह ने ध्वजारोहण के साथ किया। इसके पश्चात मेडिकल कॉलेज परिसर में प्रभात फेरी निकाली गई। इस कार्यक्रम में चिकित्सकों, शिक्षकों, कर्मचारियों, नर्सिंग स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह भी पढ़ें- Gandhi Jayanti Speech In Hindi : 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर 2 मिनट का दमदार भाषण, भर देगा जोशकार्यक्रम की गतिविधियाँ कार्यक्रम के दौरान डॉ. शिव प्रकाश, डॉ. राम मिलन, डॉ. मनीषा उपाध्याय तथा सीएमएस डॉ. इसरत अली अंसारी द्वारा महात्मा गांधी जी के जीवन, उनके विचारों, सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त क...