राजकीय महोत्सव में आज सम्मानित होंगे वीर सपूतों के परिजन
पूर्णिया, अगस्त 25 -- धमदाहा, एक संवाददाता। 1942 के स्वाधीनता संग्राम में अंग्रेजी हुकूमत की गोलियों से शहीद हुए धमदाहा के 15 वीर सपूतों के परिजनों को मंगलवार को राजकीय महोत्सव के दौरान सम्मानित किया जाएगा। अनुमंडल मुख्यालय धमदाहा में पिछले तीन वर्षों से शहीद दिवस को राजकीय महोत्सव का दर्जा प्राप्त है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह शामिल होंगी। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली छात्रों की ओर से प्रभात फेरी निकालकर की जाएगी। इसके बाद शहीद स्मारक पर 1942 के स्वाधीनता संग्राम में शहीद हुए 15 रणबांकुरों को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद झंडोत्तोलन, वृक्षारोपण एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन होगा। राजकीय महोत्सव के दौरान शहीद हुए 15 वीर सपूतों के परिजनों के अलावा करीब तीन दर्जन स्वतंत्रता सेनानि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.