मुजफ्फरपुर, जनवरी 6 -- मुजफ्फरपुर, वसं। बेला औद्योगिक परिसर स्थित राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज हुआ। उद्घाटन करते हुए प्राचार्य डॉ. बीके राय ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां भी उतनी ही आवश्यक हैं। इससे छात्राओं का शारीरिक और बौद्धिक विकास होता है तथा जीवन के लक्ष्य निर्धारण में मदद मिलती है। बैडमिंटन, शतरंज और कैरम में 50-50, जबकि शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में 20-20 छात्राएं भाग ले रही हैं। इसके अलावा कहानी लेखन, निबंध लेखन, चित्रकला और गायन जैसी सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों में भी छात्राएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता 10 जनवरी तक चलेगी। इस अवसर पर खेल समन्वयक सौरव आनंद, संकाय सदस्य प्रो. प्रकाश, विनीत, कुंदन शर्मा, उज्जवल, केआर पाठक...