गुड़गांव, अप्रैल 4 -- गुरुग्राम,संवाददाता। मानेसर स्थित राजकीय महाविद्यालय महिला में शनिवार को पहली बार दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। करीब आठ वर्षों से संचालित इस कॉलेज में अब तक डिग्रियों का औपचारिक वितरण नहीं हुआ था। ऐसे में इस समारोह के जरिए छात्राओं को उनकी डिग्रियां प्रदान की गईं। इस कार्यक्रम में बीए, बीएससी और बीकॉम की छात्राओं को मुख्य अतिथि और प्राचार्या द्वारा डिग्रियां दी गईं। कार्यक्रम में नगर निगम मानेसर के आयुक्त प्रदीप मलिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि लक्ष्य प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास और अनुशासन जरूरी है। साथ ही उन्होंने छात्राओं से समाज और देश के विकास में योगदान देने की अपील की। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पुष्पा अंतिल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने ...